नेहरू युवा केन्द्र एवं गीता थिएटर द्वारा विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत मनाया गया सांस्कृतिक दिवस



जमशेदपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान से मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड़ स्थित विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय  विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस /सप्ताह के अवसर पर सांस्कृतिक दिवस के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय के छात्र - छात्राओं के साथ - साथ मानगो के कई विद्यालय से प्रतिभागियों ने 100 से अधिक संख्या में भाग लिया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक निधि श्रीवास्तव, बतौर मुख्य अतिथि हिंद आईटीआई के संचालन ताहिर हुसैन, गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी, तथा सचिव प्रेम दीक्षित द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।


इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और आदर्श पर आधारित गीत, कविताएं, भाषण और गीता थिएटर द्वारा निर्देशित कैसे बदला जाए नामक नाटक कि प्रस्तुति किया गया।


प्रस्तुत नाटक,गीत, कविताएं निबंध प्रतियोगिता को निर्णय नेहरू युवा केन्द्र से उपस्थित विपत्र महतो, विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव और गीता थिएटर अध्यक्ष गीता कुमारी द्वारा किया गया।

जिसमें निबंध में प्रथम पुरस्कार नेहा गुप्ता एवं द्वितीय पुरस्कार लाएवा अख्तर, नाटक में प्रथम पुरस्कार फरहा नाज़ द्वितीय पुरस्कार राजू कुमार को विजेता घोषित किया गया जिन्हें नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा सम्मान पत्र एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिठाई डिब्बा वितरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form