बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, इसी महीने बढ़ेगी बिजली दर



रांची : जनवरी का महीना राज्य के 58 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने वाला होगा. इस माह के अंत तक झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वर्ष 2023-24 के लिए बिजली की नई दर जारी कर देगा. आयोग के सदस्य तकनीक अतुल कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम से सात दिनों के अंदर जनसुनवाई पर आई आपत्ति पर मंतव्य मांगा है. वितरण निगम से आए मंतव्य के बाद सलाहकार समिति की बैठक होगी. इसके बाद नियामक आयोग नई बिजली दर जारी कर देगा. इसके पहले साल 2023 के जून में नयी बिजली दरें घोषित की गई थीं.

वितरण निगम को बिजली बिल के टैरिफ से 9302.94 करोड़ रुपये का राजस्व चाहिए. इसमें घरेलू उपभोक्ताओं से 5276.31 करोड़, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से 1080.29 करोड़, एसएस कटेगरी कंज्यूमर से 81.92 करोड़, एलटी कनेक्शन से 371.14 करोड़, सिंचाई से 161.49 करोड़, एचटी कनेक्शन से 2735.01 करोड़, रेलवे से 74 करोड़ और एमइएस से 12.80 करोड़ का राजस्व चाहिए.

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2024-25 के टैरिफ पिटीशन पर मंथन कर रहा है. 2023-204 के बिजली दर निर्धारण के बाद 2024-25 के लिए आयोग फिर से जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू करेगा. इस साल दो वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए बिजली दर जारी किये जाएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form