साहिबगंज : शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला अंतर्गत चांचल में 5 करोड़ का सोना लूट मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस साहिबगंज के एक युवक को गिरफ्तार कर ले गयी. पुलिस ने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के झंडा मेला में छापेमारी कर आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले गई. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला अंतर्गत चांचल थाना क्षेत्र में 5 करोड़ के सोना लूट की वारदात हुई थी.
25 दिसंबर को हुई वारदात में बंगाल पुलिस को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा, झंडा मेला निवासी दीपक कुमार दास की संलिप्तता की जानकारी मिली. पश्चिम बंगाल पुलिस जिरवाबाड़ी थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर बंगाल ले गई. इस वारदात में 9 लोग शामिल थे. जिसमें 4 लोग साहिबगंज के बताए जाते हैं. वहीं पश्चिम बंगाल पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार विश्वास, एएसआई हीरा शेख, एसआर राम व मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
