हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त : अन्नपूर्णा देवी



कोडरमा : बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज डोमचांच में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ. इसमें बूथ मजबूती पर जोर दिया गया. इसकी अध्यक्षता मुकेश राम ने जबकि संचालन सुरेंद्र यादव ने की. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव ने दीप जलाकर किया. 

मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मोदी राज में आने वाले समय में भारत विकसित देश की श्रेणी में होगा. मोदी सरकार ने लोगों को आवास, शौचालय, रसोई संचालन के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया. साथ ही नल जल योजना के तहत घर घर पानी पहुंचाया जा रहा है़, पीडीएस में पांच वर्षों के लिए नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था की़ गई. मोदी सरकार मोटे अनाज को भी बढावा दे रही है़.

 किसानों को सशक्त बनाने के लिए सोलर पंप व किसान निधि योजना लागू की गई है. उन्होंने कहा कि नमो एप्प के माध्यम से आप अपना सुझाव सरकार को दे सकते है़.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form