रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके अनुसार, एडमिट कार्ड 21 जनवरी से डाउनलोड किया जा सकता है. अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को होनी है. इससे पहले यह परीक्षा 16 और 17 दिसंबर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था.
