पश्चिम बंगाल: पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना की पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए शुक्रवार को धान भरे ट्रक में छिपाकर तस्करी के लिए ले जा रहे लाखों रुपयों की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है. | बर्दवान/पानागढ़ (पश्चिम बंगाल), मुकेश तिवारी: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना की पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए शुक्रवार को धान भरे ट्रक में छिपाकर तस्करी के लिए ले जा रहे लाखों रुपए का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है. इस खुलासे के बाद पुलिस भी सकते में है कि किस चालाकी के साथ धान की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. पूर्व बर्दवान जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. जानकारी के अनुसार करीब 470 पेटी कफ सिरप जब्त किया गया है.
