कन्नौज: जिलाधिकारी शुभान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जले हुये गांव के भू-अभिलेख बनाने, डिजिटल क्रॉप सर्वे, सर्वेक्षण एवं अभिलेखीय प्रक्रिया के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि गाँवो के सर्वेक्षण एवं अभिलेख प्रक्रिया के सर्वे का कार्य तीव्र गति के साथ किया जाये, लोग कई वर्षों से परेशान हैं, उनकी परेशानी को दूर करें और अपने-अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होने निर्देश दिए कि महाबलीपुर, गदनपुर बड्डू, ताजपुर नौकास्त, मिश्रीपुर, जलालपुर अमरा आदि ग्रामो में सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की जमीन में सावधानी पूर्वक कार्य करें, रिकार्ड रुम के नक्शे और अपनी काॅपी से मिलान अवश्य करें। जहां नक्शे के मिलान का कार्य किया जा रहा है तीव्र गति के साथ किया जाये। उन्होने तहसीलदार को निर्देश दिये कि पेडिंग मुकदमो का निस्तारण समय से किया जाये, न्यायिक व्यवस्था अच्छी होनी चाहिये। निर्भीकता के साथ सुनकर निर्णय लें।
उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये कि सर्वेयर द्वारा सर्वे किये जाने वाले 94405 कुल गाटो की संख्या के सापेक्ष सुपरवाइजर द्वारा एप्रूव किये गये गाटो की संख्या 49248 है, शेष 45157 अवशेष गाटो को भी एप्रूव जल्द कराया जाये। किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा नही होना चाहिये। उन्होने धान खरीद पर कहा कि सरकारी धन को सही से उपयोग किया जाये। कहा कि बाजरा खरीद का कार्य हो चुका है और अब सेन्टर से बाजरा उठान का कार्य भी जल्द पूर्ण किया जाये।
संबंधित द्वारा बताया गया कि गेहूं क्रय करने हेतु 32 सेन्टर बनाये गये हैं और 15 मार्च से गेहूूं क्रय का कार्य शुरु हो जायेगा। उन्होने 35 जले हुए ग्रामों में से अकबरपुर, उस्मानपुर, सरदामई, गढ़िया पाह, बरुआ सबलपुर, हाथिन, हरिबल्लभपुर के अभिलेख बनाए जाने के कार्य में और तेजी लाकर कार्य को किया जाये। जिन खातो का मिलान पर कार्य करें। चको का मौके के अनुसार भू चित्र पर चक्र निर्माण कार्य तीब्र गति के साथ किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, चकबंदी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
