कन्नौज: समस्या भी है और समस्या का समाधान भी है, बस इच्छा शक्ति का अभाव है। गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग मिलने लगे तो समस्या का समाधान हो जाये।
यह बात जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में नगरीय निकायों से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि एक प्लान बनाये और जनता के बीच लेकर जाये, प्रेरित करें कि गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग दे। कहा कि कूड़ा निस्तारण की व्यापक रणनीति तैयार की जाए। क्षमता के आधार पर कूड़ा निस्तारण प्लांट की व्यवस्था होनी चाहिए। समस्त एम.आर.एफ सेंटर क्रियाशील होने चाहिए। उन्होंने सौरिख में एम.आर.एफ सेंटर चालू न होने पर नाराजगी प्रकट की l कहा कि कूड़ा निस्तारण हेतु बड़े स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता हैं, तभी समस्या से निजात मिल सकती है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
