- धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
कन्नौज : कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसियों ने पार्टी के बैनर तले भाजपा की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर दिन प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं वही 2023 का भी हवाला देते हुए एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है।
इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 15% अपराध केवल उत्तर प्रदेश में होते हैं। इसी के साथ वहीं मौजूद वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे ने कहा कि अपराध इस तरह से अपने पैर पसार रहे हैं। अपराधियो ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी 2 नवंबर 2023 को बीएचयू आईआईटी की छात्रा की तीन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेखौफ होकर जबरन गन पॉइंट पर नग्न वीडियो बनाई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। ऐसी घटनाओं से यह साबित होता है। कि भाजपा सरकार की अपराधियों से मिली भगत है। यही कारण है। कि अपराधों पर अंकुश नहीं लग रहा है। प्रदर्शन में मौजूद पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने भाजपा को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने वाराणसी में छात्रा के साथ ऐसा जघन्य अपराध किया है।
उनको गिरफ्तार करने में 2 महीने क्यों लग गए। इस पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है। क्या पांच राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे ने जनपद के समधन में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए। कहा की एक ओर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नींति की बात करती है। वही मृतक सराफ की मंगेतर को सदमे में होने के बाद पुलिस के तीखे सवालों के प्रहार सहने पड़े जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
इस मौके पर राम भरोसे कमल, कांग्रेस प्रवक्ता अरविंद दुबे ,आकाश बाबू कटियार, वीर सिंह यादव ,जहीर खान, एहसान उल हक , फिदा हुसैन मंसूरी, ओंकार नाथ त्रिपाठी ,मोहम्मद तारिक बशीर ,कलीम खान ,अकील खान ,रमेश सविता ,संजीव मुन्ना, बीनू त्रिपाठी ,किरण गिहार, आफाक हुसैन ,अमूल दीक्षित,कमरुद्दीन खान, इमरान खान सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
