कन्नौज: औद्योगिक प्रतिष्ठान पंजीकरण के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल की जानकारी दी




कन्नौज: प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया है कि  उद्योग / अधिष्ठान पंजीकरण हेतु अप्रेन्टिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जनपद में स्थित उद्योग / अधिष्ठानों द्वारा पंजीकरण करना होगा। जिसमें उद्योग/अधिष्ठानों का पैन, जी०एस०टी०, बैंक विवरण, इत्यादि की आवश्यकता होती है। 

उद्योग/अधिष्ठान पंजीकरण के बाद कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार न्यूनतम 2.5 प्रतिशत एवं अधिकतम 15 प्रतिशत के मध्य व्यवसाय (ट्रेड) अनुसार शिशिक्षु स्थान सृजित करना होता है।  अभ्यर्थी द्वारा पंजीकरण अप्रेन्टिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर हाईस्कूल / आई०टी०आई० उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण करना होगा।

 जिसमें शैक्षिणिक प्रमाण-पत्र, पैन, आधार कार्ड, बैंक विवरण इत्यादि की आवश्यकता होती है। जिसके बाद पोर्टल पर जाकर पंजीकृत उद्योग / अधिष्ठान के रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं। अप्रेन्टिस के दौरान न्यूनतम रू0 5000.00 से रू० 7000.00 के तक प्रतिमाह स्टाइपेन्ड का भुगतान किया जाता है। 

अप्रेन्टिस के लाभ नियोजित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह रु० 1500/-भारत सरकार की तरफ से प्रतिपूर्ति डी०बी०टी० माध्यम से की जाती है एवं प्रत्येक अभ्यर्थी को 01 वर्ष का शिशिक्षु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त इस पोर्टल से शिशिक्षु प्रमाण-पत्र व अंकपत्र निर्गत होगा। जिससे वह सम्बन्धित सरकारी व निजी क्षेत्र की नौकरियों में लाभ ले सकते हैं। उक्त योजना के सम्बन्ध में अभ्यर्थी अथवा अधिष्ठानों द्वारा विस्तृत जानकारी हेतु राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, कन्नौज के दूरभाष नम्बर-8750326205 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form