कन्नौज: उप कृषि निदेशक ने बताया है कि शासन की मंशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को (राजकीय अवकाश की दशा में अगले कार्य दिवस पर) किसान दिवस का आयोजन पूर्वान्हः 11:00 बजे से अपरान्हः 2:00 बजे तक किये जाने हेतु निर्देश दिए गए है, जिसमें कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों के साथ-साथ कृषकों से सम्बन्धित विभागों यथा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कृषकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण का कार्य किया जायेगा तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं / कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकी के सम्बन्ध में जागरुक करने का कार्य भी किया जायेगा। इस क्रम में माह जनवरी, 2024 में तृतीय बुधवार को राजकीय अवकाश होने के कारण किसान दिवस का आयोजन दिनांक 18 जनवरी, 2024 (गुरुवार) को चौधरी चरण सिंह, सभागार, कृषि भवन- कन्नौज में किया जायेगा।
