कन्नौज: एच आर क्रिकेट अकैडमी अलीगढ़ ने जीता मैच



कन्नौज:  के के इंटर कॉलेज के बोर्डिंग ग्राउंड में स्वर्गीय ओमप्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कन्नौज क्रिकेटर्स और एच आर क्रिकेट अकैडमी अलीगढ़ के बीच मैच खेला गया मैच का टॉस जिला उद्योग अधिकारी श्री धनंजय सिंह के द्वारा कराया गया जिसमें टॉस जीतकर अलीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें उन्होंने निर्धारित 30 ओवरों में 264 रन बनाए अलीगढ़ की तरफ से दीपांशु ने शानदार शतक लगाया तथा भवन अग्रवाल ने 76 रनों की पारी खेली कन्नौज की तरफ से गेंदबाज नईम ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए 264 रनों के जवाब में जब कन्नौज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी कन्नौज के सभी खिलाड़ी 169 रनों पर ऑल आउट हो गए कन्नौज की तरफ से सर्वाधिक रन बल्लेबाज मिथुन ठाकुर ने 42 रन बनाए अलीगढ़ की तरफ से सर्वाधिक विकेट जयवीर चौधरी के द्वारा लिए गए जयवीर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ अधिवक्ता कन्नौज श्री बृजेंद्र ठाकुर के द्वारा दिया गया मैन ऑफ द मैच के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज दीपांशु अत्री को चुना गया। प्रतियोगिता के पंचम संस्करण का यह पहला शतक है दीपांशु को₹2100 का पुरस्कार हम लोग मिल्क रश्क की तरफ से ₹11000 का पुरस्कार हाजी रईस अहमद की तरफ से दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजन करता के रूप में टूर्नामेंट संरक्षक श्री संजय सामवेदी अध्यक्ष पवन त्रिवेदी तथा ममतेश तिवारी शुभम दुबे आनंद मिश्रा अब्दुल मलिक भाई गुफरान हुसैन सजल सिंह आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form