कन्नौज: एडीजी जोन ने परखी कन्नौज की कानून व्यवस्था, पैदल गश्त कर जगाया भरोसा




कन्नौज: अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत आज जनपद में कानून व्यवस्था की सघन समीक्षा की गई। दोनो अफसरों  ने नगर का भ्रमण भी किया। उन्होंने साइबर थाना कन्नौज/कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया, थाना कार्यालय के अभिलेख चेक किये तथा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर, विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिये व थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुये आमजनमानस/व्यापारियों  से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन कन्नौज का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तुओं की लगातार चैकिंग करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form