कन्नौज: आगरा को कानपुर ने 8 विकेट से हराया

 

 

कन्नौज:  केके इंटर कॉलेज के बोर्डिंग ग्राउंड पर स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज केसीए कानपुर और आगरा के बीच मैच खेला गया।  टॉस जीत कर पहले आगरा ने बल्लेबाजी की और कानपुर को 30 ओवरों में 152 रनों का लक्ष्य दिया। आगरा की तरफ से सर्वाधिक रन दीपक राजपूत ने 72 रन बनाए जबकि कानपुर की तरफ से गेंदबाज शशांक अवस्थी ने दो विकेट मोहम्मद सारिम ने 4 विकेट लिए। जब दूसरी पारी में कानपुर टीम बैटिंग करने आई तब कानपुर की तरफ से बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 85 रन बनाएं जिसके लिए अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के मैच के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जी अग्रवाल रहे जिनके द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जिला क्रिकेट एसोसिएशन पैनल में संरक्षक संजय सामवेदी अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, सचिव ममतेश तिवारी, आनंद मिश्रा, जुबेर हाशमी, गुफरान हुसैन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form