कन्नौज: हाईवे के किनारे खतरनाक ढंग से खड़े ट्रकों के हुए चालान





कन्नौज: यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा अपनी टीम के साथ मानीमऊ क्रासिंग से लेकर जसोदा टोल प्लाजा तक हाईवे के किनारे खतरनाक ढंग से खड़े ट्रकों के चालान किए गए। चालकों को फिर कभी ऐसे वाहन न खड़े करने की हिदायत दी। इन सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
जलालपुर पनवारा बाईपास बैरियर में ब्रेथ एनालाइजर द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को चेक किया गया और बिना हेलमेट धारण करने वाले दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया व उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कई मोटरसाइकिल चालकों द्वारा हेलमेट लेकर आने को कहा गया। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़कियां सवार होकर बिना हेलमेट जा रही थीं। जिनको रोका गया और प्रभारी द्वारा यातायात नियमों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए। भविष्य में ऐसा न करने के लिए कहा गया। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि शीत लहर के मौसम में और कोहरे को देखते हुए यातायात पुलिस की टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों में लगातार रिफ्लेक्टर लगाने का काम भी किया जा रहा है। और हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों के और रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। हाईवे के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form