कन्नौज: सर्दी से बचाने के लिए बेसहारा वृद्धजन को वृद्धाश्रमों तक पहुचाएं: असीम अरुण



  • एल्डर लाइन 14567 या 112 पर कॉल कर दे सकते हैं निराश्रित वृद्धजनों की सूचना

कन्नौज। प्रदेश भर में शीतलहर को देखते हुए समाज कल्याण विभाग निराश्रित वृद्धजनों का सहारा बन रहा है। इस सम्बन्ध में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान चला कर निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रमों तक पहुंचाएं, ताकि शीतलहर से निराश्रित वृद्धजनों को बचाया जा सके. कन्नौज में संचालित वृद्धाश्रम में अभी 76 वृद्धजनों को रखने की क्षमता शेष है।

पुलिस विभाग से माँगा सहयोग 

समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण ने डीजीपी को पत्र लिख कर निराश्रित वृद्धजनों के सर्वेक्षण और उनको ससम्मान वृद्धाश्रमों तक पहुँचाने में सहयोग माँगा है. जिला समाज कल्याण अधिकारी जनपद के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर समन्वय स्थापित करेंगे. रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को अगर कोई निराश्रित वृद्ध दिखते हैं तो समाज कल्याण विभाग की सहायता से उनको वृद्धाश्रमों तक ससम्मान पहुँचाया जायेगा. नागरिक भी निराश्रित वृद्धजनों की सूचना एल्डर लाइन 14567 अथना पुलिस विभाग की आपात सेवा यूपी-112 पर दे कर सहायता कर सकते हैं. इस सम्बन्ध में सदर विधायक व मंत्री श्री असीम अरुण ने जनपद के पुलिस अधीक्षक से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.

 वृद्धाश्रमों में उपलब्ध है सभी मौलिक सुविधाएँ 

समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। इस वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को खाना, गर्म कपड़े, दवाई, मनोरंजन के साधन आदि उपलब्ध कराया जाता है. यहाँ डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है ताकि ज़रूरत पड़ने पर बीमार वृद्धजनों का उपचार भी हो सके. समाज कल्याण विभग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में निराश्रित वृद्धजनों को रखने की पूरी क्षमता है।
आज कन्नौज आये प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाज के कमज़ोर, निराश्रित वृद्धजनों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसके लिए वृद्धाश्रमों में सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. निराश्रित वृद्धजनों को शीतलहर से बचाया जा सके, इसके लिए अभियान शुरू किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form