कन्नौज: आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत रजईमऊ राजा में रामधनी ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद प्रारंभ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। जिस पर सभी लोगों द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई कार्यक्रम में सुब्रत पाठक सांसद द्वारा घर-घर पहुंची विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा ग्राम वासियों से की गयी और योजनाओं से वंचित रहने वाले व्यक्तियों से संबंधित काउंटरों पर आवेदन करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं का लाभ पाने वाले विभिन्न व्यक्तियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ को आम जनमानस के मध्य साझा किया और मोदी सरकार की गारंटी की प्रशंसा की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और प्रधान के साथ ही सांसद ने गोद भराई के कार्यक्रम को संपन्न कराया। ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का डेमो करके उपस्थित लोगों को दिखाया कार्यक्रम में सुब्रत पाठक माननीय सांसद, रामू कठेरिया ब्लॉक प्रमुख सदर, अमित कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सदर के साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी व विकास खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
