कन्नौज: राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा मे भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं के प्रति जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तिर्वा, जिला विद्यालय निरीक्षक कन्नौज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपदा विशेषज्ञ, डॉक्टर कपिल कटिहार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम डॉक्टर कटिहार द्वारा आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार और सी.पी.आर. के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रैक्टिकली भी बताया गया।
मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण में लेखपाल, कानूनगो, स्कूल के शिक्षकों, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवकों एवं आशा कार्यकत्रियों को विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं जैसे - सर्पदंश, वज्रपात , अतिवृष्टि, डूबने के कारण होने वाली जनहानि से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
आपदा विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यथा राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत, स्कूल/ डिग्री कॉलेज में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा जिससे होने वाली घटनाओं को न्यून किया जा सकता है। बताया गया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में जनपद की तीनों तहसीलों में चिन्हित किए गए स्कूल/डिग्री कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा।
