
कन्नौज: प्रधानाचार्य/ जिला समन्वयक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परवेज खान ने बताया है कि उ०प्र० कौशल विकास मिशन से संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में रोजगार मेला आयोजित कराये जाने है।
इसी क्रम में उ०प्र० कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 06 जनवरी को विकास खण्ड उमर्दा (तिर्वा) में एक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेलें का उद्धघाटन सांसद सुब्रत पाठक द्वारा किया जाएगा। इस रोजगार मेला में लगभग 14 कम्पनियों प्रतिभाग कर लगभग 1250 युवाओं को नौकरी देने हेतु प्रयास करेगी। कम्पनियों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को दस हजार से तेरह हजार मासिक वेतन पर रोजगार प्रदान किया जायेगा।
जिसमें मुख्य रूप से गौरीशंकर सेवा संस्थान कन्नौज, मारूती इण्टर प्राइजेज कानपुर बुसा मैनेजमेंन्ट मार्केटिंग लि० लखनऊ, हैवल्स इण्टरप्राइजेज गुरुग्राम, हाईटेक मैनपावर सर्विसेज प्रा०लि० गुरूग्राम, मेगा माइन्ड सोलूशन कानपुर, गौरव इण्टरप्राइजेज भिवाडी, तनमय इण्टरप्राइजेज हरियाणा, कासमोस मैनपावर प्रा०लि० राजस्थान, जरविश फ्यूचर प्रा०लि० नोयडा, ग्रोफास्ट आग्रेनिक डायमंड प्रा०लि० हरदोई, अकल इन्फोरमेशन सिस्टम प्रा०लि० दिल्ली आदि द्वारा उक्त रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने हेतु स्वीकृति दी है।