कन्नौज: एच आर क्रिकेट अकादमी ने प्रयागराज को हराकर 28 रनों से जीता मैच




कन्नौज: के के इंटर कॉलेज के बोर्डिंग ग्राउंड में स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज एच आर क्रिकेट अकादमी और प्रयाग राज के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस जीत कर प्रयागराज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया एच आर एकेडमी की तरफ से दीपांशु ने 65 रन अर्चित समधिया ने 40 रन बनाए जबकि प्रयागराज की तरफ से गेंदबाज मोहित मिश्र ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए तथा हरी ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए जवाब में जब बैटिंग करने उतरी प्रयागराज की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई प्रयागराज की तरफ से तरफ से बल्लेबाज निलेश कौल ने सर्वाधिक 78 रन बनाए एच आर अकादमी की तरफ गेंदबाज लव चौधरी ने  पांच ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए जिसके लिए लव चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि सदर कोतवाल कन्नौज विष्णुकांत तिवारी के द्वारा दिया गया इस से पहले मैच का टॉस उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने कराया। टूर्नामेंट अभिवावक श्री संजय सामवेदी जी के दिशा निर्देशन में तथा अध्यक्ष श्री पवन त्रिवेदी के नेतृत्व में मैच सम्पूर्ण कराया गया । इस मैच के अंपायर रितेश शर्मा तथा रोहित सिंह रहे तथा स्कोरिंग आकाश मिश्र के द्वारा की गई। इसके अलावा पैनल में आनंद मिश्रा शुभम दुबे ममतेश तिवारी अब्दुल मालिक जुबैर हाशमी विकास तिवारी हीरो सजल सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form