कन्नौज: तिर्वा में रंगदारी बसूलने के लिए हॉस्पिटल संचालक की पिटाई



  • पुलिस ने कहा लूट नही, मारपीट की कराओ एफआईआर


कन्नौज: जिले के तिर्वा नगर में रंगदारी वसूली को लेकर हॉस्पिटल संचालक की पिटाई कर दी गई। घटना के वक्त वह हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में लेटे हुए थे, तभी 4 से 5 युवक वहां घुस आए और मारपीट करने लगे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर 24 घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने तहरीर बदलकर लाने की बात कही है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के इन्दरगढ़ तिराहे के नजदीक गीता हॉस्पिटल संचालित है। जिसका संचालन बलनपुर गुलरिया गांव के रहने वाले जितेंद्र राजपूत करते हैं। 1 दिन पहले वह देर शाम हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में लेटे हुए थे, तभी वहां कुछ युवक घुस आए और हॉस्पिटल संचालक के साथ मारपीट करने लगे। यहां मारपीट करने के बाद सभी युवक भाग गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को लेकर हॉस्पिटल संचालक जितेंद्र राजपूत ने तिर्वा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन 24 घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि उनके साथ मारपीट करने वाले युवक रंगदारी वसूल करने के लिए आए थे। हॉस्पिटल संचालन के बदले 15 हजार रुपयों की डिमांड कर दी। रुपए देने से मना करने पर मारपीट करने लग गए।
उन लोगों ने मेरे गले मे पड़ी सोने की चेन लूट ली थी। जिसका जिक्र उन्होंने तहरीर में किया था लेकिन पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस कर्मियों का कहना है कि पहले तहरीर बदल कर लाओ और उसमें लूट का जिक्र मत करना। यदि लूट की बात लिखोगे तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी, इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इस मामले को लेकर तिर्वा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form