कन्नौज: एक रात में चोरों ने तीन ज्वेलर्स और एक मेडिकल स्टोर में ताले तोड़कर की चोरी



  • सीओ बोलीं सभी दुकानदार लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

कन्नौज: जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में चोरों ने एक ही रात में 4 दुकानों के ताले तोड़कर सामान व कैश पार कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर सीओ और कोतवाल घटनास्थल पर पहुंच गए। वारदात को लेकर उन्होंने कस्बे वासियों से पूछताछ की और चोरों को पकड़ने का भरोसा दिलाया।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर पट्टी कस्बे में बीती रात चोरों ने 4 दुकानों को निशाना बनाया। यहां चोरों ने मतौली गांव के रहने वाले रामू श्रीवास्तव के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा कैश व कीमती सामान उठा ले गए। रामू के मेडिकल स्टोर के पास ही कन्नौज निवासी निखिल वर्मा की बालाजी ज्वैलर के नाम से शॉप है। यहां भी चोरों ने ताले तोड़ दिए और दुकान में रखा 2 ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसी तरह चोरों ने कन्नौज के रहने वाले दीपू की नजरापुर पट्टी कस्बे में स्थित ओम ज्वैलर की दुकान के भी ताले तोड़ दिए और करीब 60 हजार कीमत के चांदी के आभूषण उठा ले गए। कन्नौज के ही रहने वाले आशीष वर्मा की पास में ही विनायक ज्वेलर के नाम से शॉप है। यहां भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी कर ली।
सुबह जब कस्बे के लोगों ने दुकानों के ताले टूटे देखे तो दुकानदारों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में तिर्वा सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी और कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। यहां पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देते हुए चोरियो की वारदात के खुलासे की मांग की। पुलिस ने ही जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया है।
उधर सीओ प्रियंका वाजपेयी ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि चोरी की वारदातों से बचने के लिए वह लोग अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा लें। ताकि चोरों को चिह्नित करने में आसानी हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form