कन्नौज: आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव राशिद खान उपस्थित रहे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने व कल 10 जनवरी को वाराणसी की घटना ,समधन में व्यापारी की हत्या के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को कहा,व 12 जनवरी को कानपुर में होने वाले संवाद कार्यक्रम में जिला /शहर कांग्रेस कमेटी, पूर्व जिला अध्यक्ष गण, एआईसीसी सदस्य गण, पीसीसी सदस्य गण, पूर्व विधायक गण, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गण, नगरीय निकाय चुनाव के समस्त प्रत्याशी गण व वार्डो के सदस्य गण, व कांग्रेस के वरिष्ठ गणमान्यो को कानपुर पहुंचने को कहा गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष /प्रशासन अविनाश चंद दुबे, रमाशंकर राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, उमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कनौजिया, तालग्राम ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सविता, छिबरामऊ ब्लॉक अध्यक्ष विकास मिश्रा, मोहित सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
