कन्नौज: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2024, मकर संक्रान्ति तथा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्यता के साथ सम्पन्न कराये जाने के संबंध मे बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस 2024 से संबंधित स्वास्थ्य, खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण, सूचना, पंचायतीराज विभाग आदि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिन अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी सौपी गई है। वह अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टाॅल लगाते हुये योजना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने आगामी 14 व 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रान्ति के पर्व को मनाये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि मेहदीघाट, जलेसर घाट, चियासर घाट में मकर संक्रान्ति के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिये जो भी व्यवस्थाये है उन्हे ससमय पूर्ण कर ली जाये। घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था कराना भी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यक्रमों को भव्यता से सम्पन्न कराये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि आगामी 14 जनवरी से स्वच्छता कार्यक्रम कराये जाए, जिसमें प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक स्कूल कालेज, अस्पताल आदि में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुये स्वच्छता कार्यक्रम कराये जाये। सभी अधिकारी बहुत ही गंभीरता के साथ कार्य करें, सभी कार्यक्रम कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा0 आशीष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र कुमार द्विवेदी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
