कन्नौज: जिलाधिकारी शुभान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जले हुये गांव के भू-अभिलेख बनाने एवं सर्वेक्षण एवं अभिलेखीय प्रक्रिया के संबंध में बैठक संपन्न हुई|
जिलाधिकारी ने कहा कि गाँवो के सर्वेक्षण एवं अभिलेख प्रक्रिया के सर्वे का कार्य वर्ष 1994 में शुरू हुआ था और 2024 शुरू हो गया। लोग कई वर्षों से परेशान हैं उनके परेशानी को दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है| उन्होने निर्देश दिए कि सर्वे की प्रक्रिया महाबलीपुर, गदनपुर बड्डू, तारपुर नौकास्त, मिश्रीपुर, जलालपुर अमरा आदि ग्राम में सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। गांव का सर्वे तेज गति के साथ किया जाए| यदि किसी काश्तकार द्वारा आपत्ति बताई जाए तो उसका निस्तारण किया जाए| समय का इंतजार न करें, निर्भीकता के साथ बिना डरे कार्य को सही से करें| अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें और सर्वे की प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये।
उन्होंने कहा कि 35 जले हुए ग्रामों में से अकबरपुर, उस्मानपुर, सरदामई, गढ़िया पाह, बरुआ सबलपुर, हाथिन, हरिबल्लभपुर के अभिलेख बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जाए l चको का मौके के अनुसार भू चित्र पर चक्र निर्माण कार्य तीब्र गति के साथ किया जाए। कहा कि लोगो की परेशानी दूर करना हम सबका दायित्व है| डर डर कर करने से कोई कार्य पूर्ण नही होता है, जिस कार्य मे जितना विलम्ब होगा उतनी ही समस्याएं आती हैं, अपनी इच्छा शक्ति के साथ कार्य को करें, तभी अभिलेख का कार्य समय से पूर्ण होगा और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा| उन्होने कहा कि दृण संकल्प के साथ कार्य करने से बड़ा से बड़ा कार्य किया जा सकता है| उन्होंने कहा कि जनपद में 652 राशन की दुकानें हैं| 27 जनवरी से सभी दुकानों की मशीनों को रिप्लेस किया जाना है, अब सभी कोटेदारों को नई मशीने और नए कांटे मिलेंगे| उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि मशीनें आ जाने पर संबंधित तहसील सभागार में कोटेदारों को ट्रेनिंग दी जाए|
बैठक में अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, चकबंदी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
