कन्नौज: जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद कन्नौज में पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल /पेट्रोल की तरलता बनी हुयी है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा गलत ढंग से अफवाह फैलायी जा रही है कि हड़ताल के कारण डीजल / पेट्रोल प्राप्त होने में समस्या हो सकती है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है l इसलिए अनावश्यक अफवाहो से लोग सावधान रहें । किसी भी उपभोक्ता को पेट्रोल/डीजल मिलने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी । कोई भी उपभोक्ता पेट्रोल/डीजल की आवश्यकता से अधिक मात्रा का भण्डारण न करें । जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने आउटलेट पर निर्बाध गति से पेट्रोल/डीजल की नियमानुसार बिक्री करना सुनिश्चित करें, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडें । यदि किसी पेट्रोल पम्प स्वामी के विरूद्ध पेट्रोल / डीजल वितरण के सम्बंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी l