कन्नौज: सराफा कारोबारी को गोली मारकर भाग निकले लुटेरे, इलाज के दौरान मौत


कन्नौज: बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर सर्राफा कारोबारी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की है। कारोबारी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से करीब 800 मीटर की दूरी पर सुनसान इलाके में बदमाशों ने अयाज को रोका। फिर जेवरात से भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर कारोबारी को गोली मारकर फरार हो गए।
और जेवरात का थैला लेकर भाग निकले। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग सर्राफा कारोबारी को लेकर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल की छानबीन की गई तो झाड़ी से लाखों के जेवरात से भरा थैला मिला है। हालांकि चांदी का थैला गायब बताया जा रहा है। पुलिस लूट के अलावा दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है।
घटना फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास की है। कारोबारी अयाज (32) का घर समधन क्षेत्र के दारा सराय मोहल्ला में है जबकि उसकी दुकान मलिकपुर में है।

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चीख-पुकार के बीच कारोबारी को लेकर नगर सीएचसी गए। हालात गंभीर होने के कारण सीएचसी के डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान अयाज ने दम तोड़ दिया।
बदमाशों ने क्या किसी पुरानी रंजिश में गोली मारी है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लुटेरों की धर पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं घटना की सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी जांच-पड़ताल की। मामला का जल्द खुलासा कर लुटेरों को पकड़ने की बात कही। सर्राफा कारोबारी की कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में मौत हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form