कन्नौज: ’जब तक फरियादी संतुष्ट न हो जाएं नही माना जायेगा शिकायत का समाधान: असीम




कन्नौज: ’जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरूण एवं प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील सदर कन्नौज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।’
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 61  शिकायतो मे से 04 शिकयतों का निस्तारण, तहसील छिबरामऊ में कुल 67 मे से 13 शिकायतों का निस्तारण तथा तहसील तिर्वा में कुल 111 में से 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
समाज कल्याण मंत्री ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है कोई भी फरियादी तहसील दिवस व किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा। कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यमों से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे कि आम आदमी भी योजना से सीधे जुड़ सकें और लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form