राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, VHP ने किया खुलासा



अयोध्या : बीजेपी के फायर ब्रांड नेता देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के समारोह में शामिल होने की खबर मिल रही है.  | अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेजी से हो रही है. समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है. एक और देशभर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह देखी जा रही है, तो दूसरी ओर इसपर राजनीति भी जारी है. कांग्रेस ने समारोह का बहिष्कार कर दिया है. अब बीजेपी के फायर ब्रांड नेता देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के समारोह में शामिल होने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता रहे आडवाणी भी समारोह का हिस्सा होंगे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form