देवघर : बैंडबाजों के साथ निकले छात्र, स्कूल कैंपस में गंदगी नहीं फेंकने की दी चेतावनी



 देवघर : देवघर के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आर मित्रा प्लस टू स्कूल कैंपस के पिछले हिस्सों में लगातार गंदगी व शराब की खाली बोतलें फेंकी जा रही हैं. इसको लेकर बुधवार को प्राचार्य व शिक्षकों की अगुवाई में बाल संसद के करीब 80 छात्रों ने बैंडबाजों के साथ सीटी बजा कर लोगों को जागरूक किया. 

साथ ही चेतावनी दी कि अगर स्कूल कैंपस में गंदगी व शराब की खाली बोतलें फेंकी गयीं, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. लोगों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं होगी. इधर, प्रधानाध्यापक कार्तिक प्रसाद तिवारी ने बताया कि स्कूल के पिछले हिस्से में चहारदीवारी के बाहर शराब का कारोबार किया जाता है. स्कूल प्रांगण में खाली बोतल के साथ कचरा भी फेंका जाता है. इससे स्कूल का वातावरण दूषित होता है. इसलिए स्कूल के शिक्षकों व छात्रों ने बैंड बाजों के साथ जाकर लोगों को चेतावनी दी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोहरायी नहीं जा सके.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form