प्रभात खबर के संपादक को धमकी मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर सस्पेंड



रांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी और वरीय संपादक विजय पाठक को रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से से धमकी दिए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. |

 प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी और वरीय वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक को रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से से धमकी दिए जाने के मामले में शुक्रवार (पांच जनवरी) को बड़ी कार्रवाई हुई है. जेलर प्रमोद कुमार के साथ-साथ दो अन्य लोगों को भी सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि प्रधान संपादक और वरीय स्थानीय संपादक का फोन नंबर फीड करने में इन दोनों की भूमिका थी. 

जेलर प्रमोद कुमार के अलावा कम्प्यूटर ऑपरेटर और सीनियर वार्डन (उच्च कक्षपाल) अवधेश कुमार सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. 29 दिसंबर को प्रधान संपादक और वरीय स्थानीय संपादक को होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से योगेंद्र तिवारी ने फोन पर धमकी दी थी. 

वरीय संपादक की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई. केस की गंभीरता को देखते हुए मामले को सीआईडी के हवाले कर दिया गया. सीआईडी ने तत्परता से मामले की जांच शुरू की. एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच पूरी कर ली और इस मामले में कार्रवाई भी हो गई. इसके बाद आईजी जेल ने जेलर समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form