
चतरा : चतरा सदर थाना क्षेत्र की मोकतमा पंचायत के हसौत गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक चाची ने अपनी 6 साल की भतीजी को मुक्का-लात मारकर, लाठी से पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार देर शाम की है।
घटना के अनुसार, चाची ने भतीजी का नाम पिंकी कुमारी है, उसे मारने के बाद चाची ने उसको एक शॉल में बांधकर नदी के किनारे फेंक दिया। जब गांववाले बच्ची की खोजबीन शुरू करने लगे, तो नदी किनारे उसका शव मिला। गुरुवार की सुबह बच्ची का शव घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
इस मामले में बच्ची की रिश्तेदार सोभी गंझू ने थाना में आवेदन करके बच्ची की चाची बसंती देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। चाची बसंती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पिंकी की मां का निधन चार माह पहले हो गया था, और उसके पिता कैलाश गंझू गुजरात में मजदूरी कर रहे हैं। बच्ची चाची के पास रहती थी, लेकिन चाची उसको अपने पास नहीं रखना चाहती थी, जिसके कारण उसने उसे हत्या कर दी। गांववाले कहते हैं कि पहले भी बच्ची की चाची ने उसके साथ मारपीट की थी।
बसंती ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने बच्ची को पहले मुक्के से मारा, इसके बाद लाठी से पिटाई की, जिससे बच्ची ज़मीन पर गिर गई। इसके बाद उसने उसे शॉल में बांधकर नदी किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू रानी व श्रीराम पंडित पहुंचे और बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।