रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग ने युवक की बुलेट इंजरी का किया सफल ऑपरेशन



रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने अमरजीत कुमार सिंह (20) की बुलेट इंजरी का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया है. मरीज को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था. पांच जनवरी की रात 10 बजे अमरजीत कुमार सिंह के सिर में बुलेट लगी थी. एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ सीबी सहाय की यूनिट में अमरजीत का जटिल ऑपरेशन डॉ विवेक, डॉ दीपक, डॉ विकास कुमार, डॉ रवि, डॉ नारायण, डॉ राहुल, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सौरभ की टीम ने किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form