पीडीएस डीलरों की हड़ताल समाप्त, आज से 65 लाख लाभुकों के बीच बंटेगा अनाज

 



रांची :  झारखंड में पिछले नौ दिनों से चल रही 25 हजार से अधिक पीडीएस डीलरों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. बुधवार से राज्य के 65 लाख लाभुकों के बीच अनाज का वितरण शुरू होगा. प्रोजेक्ट भवन में खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव, विभागीय सचिव अमिताभ कौशल व फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की वार्ता के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. राज्य के पीडीएस डीलर 13 माह के लगभग 200 करोड़ रुपये बकाया कमीशन राशि के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर एक जनवरी से हड़ताल पर थे. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा ने बताया कि सरकार की ओर से कमीशन की बकाया राशि का भुगतान फरवरी माह से देने का आश्वासन दिया गया है. साथ ही वर्ष 2021 से समाप्त किये गये राज्य के पीडीएस दुकानदारों का अनुकंपा लाभ को फिर से लागू करने व कमीशन की राशि की वृद्धि के संबंध में बजट सत्र में घोषणा करने की बात कही गयी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form