Seraikela: आज से 10 दिनों तक पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति



सरायकेला : सरायकेला से उकरी जाने वाली 33 केवी लाइन का गुरुवार से मेंटेनेंस किया जायेगा. इसे लेकर 10 दिनों तक उकरी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 से 11 बजे तक बाधित रहेगी. | सरायकेला से उकरी जाने वाली 33 केवी लाइन का गुरुवार से मेंटेनेंस किया जायेगा. इसे लेकर 10 दिनों तक उकरी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 से 11 बजे तक बाधित रहेगी. प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इसके चलते जोजो फीडर, उकरी फीडर, कोलाबिरा फीडर, सीनी फीडर, गेस्ट हाउस फीडर व डीसी ऑफिस फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह पांच घंटे के लिए बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उकरी, सीनी, मोहितपुर, कोलाबिरा, दुगनी, मुड़िया, नारायणपुर, डोंडा, चमारू, डीसी ऑफिस, मानिकबाजार, ईटाकूदर, बड़ाकांकड़ा, घाघी, टेंटोपोशी एवं सिंधुकोपा क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form