जमशेदपुर : टाटानगर से चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सोमवार से अनिश्चितकालीन रद्द कर दिया गया है. मंडल मुख्यालय से यह आदेश जारी हुआ है. इससे पूर्व 8 से 15 जनवरी तक ट्रेन को अप-डाउन में रद्द किया गया था. चक्रधरपुर-टाटानगर पैसेंजर के रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी. बता दें कि इस ट्रेन से कोल्हान भर के सात स्टेशनों के यात्री यात्रा करते है. बताया जाता है कि राउरकेला-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन शुरू होने के बाद से टाटानगर-चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन पर रेलवे का ध्यान नहीं है, क्योंकि एक ही मार्ग में दूसरी नई ट्रेन शुरू होने से टाटानगर से चक्रधरपुर की ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे थे. हालांकि, ट्रेन को हमेशा के लिए रद्द करने पर अभी निर्णय नहीं हुआ है. स्थिति यह है कि टाटानगर में प्लेटफार्म की कमी के कारण चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन कई बार टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से अप-डाउन करती थी. रेलवे की अनदेखी के कारण ही ट्रेन की स्थिति यह हो गई है.
