रांची:प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सीएम को मिल रहे ईडी के तरफ से समन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें ED को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होनें कहा कि,'राज्य के आदिवासी समाज में ED की कार्रवाई को लेकर आक्रोश है.एक चुनी हुई सरकार को चैलेंज और चुनौती दी जा रही हैं. इन लोगों को पता नहीं हैं 12 साल में आदिवासी लोग जनी शिकार भी करता है.आदिवासी लोग जब गुस्सा जाता है तो यह ED,BD CD क्या है'. उन्होनें इसमें आगे कहा कि,'आदिवासी के सेंटीमेंट और भावना को नहीं समझ रहे हैं ये लोग. जिस दिन ढलमुगड़ा ( पत्थर तोड़ने वाला पारंपरिक औजार)निकला ना तो दिक्कत हो जाएगा.आदिवासी सीएम को बीजेपी नहीं पचा पा रही है'.
ED को लेकर बंधु तिर्की के बयान पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान भी आया. उन्होनें बंधु तिर्की के बयान को उनका निजी बयान बताया. हालांकि उन्होनें कहा कि यह सच है कि लोगों में इसको लेकर आक्रोश है. उन्होनें आगे कहा कि,'ED ने जो पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है वो पब्लिक डोमेन में आना चाहिए.मीडिया में इसकी सूचना कैसे आई ,यह कंफ्यूजन कहां से आ रहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं,हम कहां कह रहे हैं कि हम कानून के ऊपर हैं. कानून संविधान के अंदर है. हम किसी जांच एजेंसी का विरोध नहीं करते,कौन कह रहा है कि हम संविधान से ऊपर हैं.यह बातें कहां से आ रही है यह बहुत गंभीर है.बीजेपी के नॉरेटिव के तरफ ED बढ़ रही है'.
