विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पारडीह में अयोध्या से आए पूजित अक्षत का किया वितरण



सरायकेला : विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल रविवार को सरायकेला प्रवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पारडीह काली मंदिर में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी से भेंट की. उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया. इसके बाद बिनोद बंसल ने मंदिर के आस पास के घरों में अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया. उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 550 वर्षो के संघर्ष के बाद हिंदुओं के सपनों का मंदिर श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम का मंदिर बन रहा हैं. आज पूरे विश्व स्तर पर प्रभु श्री राम का मंदिर बनने को लेकर उत्साह है, पूरे विश्व मे 22 जनवरी को लोग दीपावाली मनाएंगे. इस दिन की प्रतीक्षा में लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया. प्रभु श्री राम का मंदिर राष्ट्र का मन्दिर है.

मौके पर प्रान्त सह धर्माचार्य प्रमुख, विभाग बजरंगदल संयोजक जनार्दन पाण्डेय, सरायकेला जिला अध्यक्ष राजू चौधरी, महानगर सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पाण्डेय, सोनारी नगर मंत्री आदित्य वर्मा, मानगो नगर मंत्री राजेश चौबे, मानगो नगर संयोजक रितिकेश तथा अन्य सरायकेला जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे. 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form