झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर : निशिकांत दुबे



गोड्डा : झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है. जेल से संपादक को धमकी मिल रही है और उल्टे केस भी दर्ज हो रहा है. ऐसी सरकार का और विपक्ष का मीडिया को बहिष्कार करना चाहिए. उक्त बातें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार की संध्या महागामा जाने के क्रम में मुख्य कारगिल चौक पर कही. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि झारखंड की स्थिति बहुत खराब है. चौथे स्तंभ कहलाने वाले मीडिया के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं.

 हम नेताओं को तो टारगेट पर लिया ही जा रहा है. संपादक और पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. लूट के खेल में ऊपर से लेकर नीचे तक सभी आकंठ में डूबे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बस तीन से चार महीने की देरी है. तीसरी बार मोदी सरकार को केंद्र में आने दीजिए सारी स्थिति खुद पलट जाएगी. 

भ्रष्टाचारियों को लूट का हिसाब देना होगा. सबका हिसाब किताब बराबर किया जाएगा. वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर श्री दुबे ने कहा कि इलेक्शन की यह थ्योरी तो बेहतर है, अगर इस पर सभी एकमत होते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं है, यह होना चाहिए. मौके पर जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, महामंत्री कृष्ण कन्हैया, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, मीडिया प्रभारी बिमंत साह, युवा मोर्चा के प्रियांशु राज, सूरज सिंह, किसान मोर्चा के पवन झा, पवन साह, संजीव टेकरीवाल, बबलू सिंह, आलोक आनंद, सोशल मीडिया के पप्पू शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form