मझगांव के पडसा पंचायत में हाथियों के झुंड ने घर को तोड़ा


चाईबासा: मझगांव प्रखंड अंतर्गत पडसा पंचायत के ग्राम सिलफोडी में शुक्रवार की देर रात 8 से 10 जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर बिनुसिंह पिंगुवा का घर तोड़ दिया. हाथियों ने घर में रखे 5 क्विंटल धान खा लिया और घर का सामान बर्तन, चारपाई सहित अन्य सामान बर्बाद कर दिया. बिनु सिंह पिंगुवा ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को वह घर में सो रहा था. इस दौरान 8 से 10 जंगली हाथियों का झुंड घर के समीप आ गया. हाथियों की आहट से नींद खुली तो देखा कि हाथी आंगन में विचरण कर रहा है. इस दौरान वह जान बचाकर भाग गया. इधर जंगली हाथियों के झुंड ने घर को तोड़कर घर में रखे लगभग 5 क्विंटल धान खाकर तहस-नहस कर दिया.

उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से खेती किए थे और साल भर का अनाज के लिए धान रखे थे. ताकि हमारा परिवार भूखे ना रह सके. लेकिन जंगली हाथियों के झुंड ने हमारा सारा सपना तोड़ दिया. जिससे मुझे 50 हजार से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है. अगर मुझे सहायता राशि प्रदान नहीं होती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. मालूम हो कि बीते एक माह से मझगांव प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहे हैं और किसानों का धान एवं घरों को तोड़कर गरीब लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सूचना के बाद भी वन विभाग हाथियों को खदेड नहीं पा रही है. जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form