राणा के पुनः राजद में शामिल होने से दल में आएगा जोश : पुरेंद्र

सरायकेला:  सामाजिक न्याय के विचारक और दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यक वर्ग की हिमायती समझे जाने वाले प्रदेश के कद्दावर नेता गौतम सागर राणा पुनः राजद में शामिल हो गए हैं. उन्हें पार्टी में वापसी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कराया है. गौतम सागर राणा की वापसी पर प्रदेश राजद के महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एक कद्दावर सामाजिक न्याय के नेता का दल में वापसी से राजद कार्यकर्ताओं में जोश आएगा. उनके आने से ही पार्टी में नई जान आ गई है. झारखंड में राजद और मजबूत होगा. आशा है कि श्री राणा शीघ्र राज्य के 24 जिले का भ्रमण करेंगे.

इसका लाभ लोकसभा, नगर निकाय और विधानसभा चुनाव में पार्टी और इंडिया गठबंधन को मिलेगा. पुरेंद्र ने बताया कि वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. शुक्रवार को विधायक भोला यादव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और झारखंड प्रभारी श्याम रजक की उपस्थिति में गौतम सागर राणा को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सदस्यता दिलाई है. पुरेंद्र ने उन्हें फोनकर बधाई दी और आदित्यपुर आने का निमंत्रण भी दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form