जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला की गंगाजल घाटी थाना पुलिस ने मंगलवार को गम्हरिया स्टेशन के पास छुप कर रह रहे प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. इसमें लड़की नाबालिग बताई जा रही है. उसे भगाने के आरोपी सोमनाथ दास को बंगाल पुलिस ने गम्हरिया से गिरफ्तार किया है. प्रेमी जोड़े को साथ लेकर बांकुड़ा पुलिस यहां से पश्चिम बंगाल चली गई है.
घटना की जानकारी देते हुए एएसआई विवेकानंद चटर्जी ने बताया कि घटना पिछले 19 सितंबर 2023 की है. आरोपी निरसा धनबाद का रहनेवाला है. नाबालिग को आरोपी सोमनाथ दास गंगाजल घाट से लेकर फरार हुआ था. एएसआई विवेकानंद चटर्जी गंगाजल घाट पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोबाइल ट्रेकिंग के जरिये आदित्यपुर पुलिस की मदद से पकड़ा गया है.
