दो बच्चे की मां को छेड़ना सिक्योरिटी और मजदूरों को पड़ा भारी, रात से ही धरने पर डटे हैं हथियाडीह के ग्रामीण

जमशेदपुर:  आदित्यपुर के हथियाडीह में दो बच्चे की मां को छेड़ना एक निर्माणाधीन अस्पताल के सिक्योरिटी और मजदूरों को भारी पड़ा. निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के गेट पर बीती रात से ही हथियाडीह गांव के सैकड़ों लोग धरने पर बैठे हुए हैं. ग्रामीणों का बबाल अब भी जारी है. ग्रामीणों को समझाने आज सुबह एसडीएम पारुल सिंह मौके पर पहुंचीं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड और मजदूर गेट खोलने को तैयार नहीं थे. बता दें कि यहां बबाल बीती शाम से चल रहा है. हथियाडीह निवासी दो बच्चों की मां बेहुला महतो को काम से घर लौटने के दौरान प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी गार्ड और छह मजदूरो ने अंधेरे का फायदा उठाकर जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी. हालांकि महिला ने विरोध कर शोर मचाया और सब को खदेड़ दिया.

बाद में महिला के दोनों बेटे गांववासियों के साथ मिलकर पहुंचे और जमकर बबाल करने लगे. बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर पार्क में अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं के सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों पर छेड़खानी का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने एसडीएम पारुल सिंह के समक्ष स्पष्ट तौर पर कहा है जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, वे लोग गेट पर प्रदर्शन जारी रखेंगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना और गम्हरिया पुलिस दलबल के साथ मौके पर डटी हुई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form