सरायकेला : अंकिता राय बनी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेस्डर

 BRAND.jpeg

रांची :सरायकेला (Seraikela) की अंकिता राय को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का ब्रांड अम्बेस्डर (brand ambassador ) बनाया गया है। इस बाबत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओऱ से पत्र जारी किया गया है। बता दें कि सरायकेला की अंकिता राय ने डांस प्रतिभा के बदौलत अमिट पहचान बनाई है। वे 11वीं की साइंस की छात्रा हैं। अंकिता ने ब्रांड अम्बेस्डर बनने पर खुशी जताते हुए कहा है कि उन्हें बचपन से ही डांस का शौक है। उनकी मां को भी डांस का शौक था। लेकिन  घर के हालात की वजह से उन्हें कभी डांस का मौका नहीं मिला। रूढ़िवादी मानसिकता को पीछे छोड़कर अंकिता ने डांस से अपनी पहचान बनाई है। इसी बदौलत आज 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेस्डर चुनी गयी हैं। 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओऱ से कहा गया है कि राज्य के सरकारी स्कूली की सूरत में बड़ा बदलाव आया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निरंतर प्रयास का नतीजा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी पहचान बना रहे हैं। विज्ञान से लेकर कला कौशल तक हर क्षेत्र में युवा कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बच्चे अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से लगातार नयी बुलंदियों को हासिल कर रहे हैं। हर बच्चे की प्रतिभा प्रतिस्पर्धा का आकार लेती जा रही है। यहां हर बच्चा अपने कौशल और ज्ञान से एक नया कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। 

बता दें कि सिमडेगा के एसएस+2 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के कुमार अमन और उनकी टीम ने हाल ही में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल का प्रदर्शन किया है। टीम ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। कुमार अमन ने अपने मॉडल में चंद्रयान 3 के रोवर की सफल लैंडिंग और स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी टीम में तपेश्वर मांझी, लकी बड़ाइक भी शामिल थे। तीनों बच्चों ने अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा से आने वाले अतिथियों से जमकर प्रशंसा बटोरी। इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 250 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों के प्रतिभागियो ने भाग लिया था। वहीं, 10वीं झारखंड स्टेट रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2023 में मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय, गढ़वा की छोटी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रौशन किया है। छोटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है और साइकिलिंग के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहती है। छोटी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर अब नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form