Ranchi : हेमंत सोरेन ने अफसरों संग बजट की तैयारियों का लिया जायजा

CM.jpeg

रांची :CM हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बजट 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। CM हेमंत ने अधिकारियों को बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन राशि पर फोकस करने के लिए कहा। साथ ही स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देने के लिए कहा। मौके पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी उपस्थित थे। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि समस्त झारखंड वासियों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को बजट के दौरान ध्यान में रखना है। वर्ष 2024-25 के लिए एक बेहतर बजट तैयार करें। CM ने कहा कि बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर रहना चाहिए। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इस निमित्त निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसे आगे भी नियमित किया जाना है। 


CM ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान, रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार सहित अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान किया जाये। CM ने कहा कि आगामी बजट में एक नई और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। CM ने कहा कि बजट 2024-25 में दूरदर्शिता के साथ प्रावधानों को समाहित करें। गरीब कल्याण हमारी सरकार का ध्येय है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिले इस सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। 

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, CM की  प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, CM के सचिव विनय कुमार चौबे, योजना एवं विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form