
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर से अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल 14 जनवरी 2024 से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo nyaay yaatra) करने वाले हैं। यह यात्रा मणिपुर से मुबंई तक होगी। इस बार राहुल गांधी की यह यात्रा जिन राज्यों से होगी गुजरेगी उसमें झारखंड भी शामिल है। यात्रा के तहत राहुल गांधी झारखंड में 8 दिन रहेंगे। 804 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी करेंगे। जिसमें राज्य के 13 जिलों से होकर यात्रा गुजरेगी।
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद साहू ने कहा कि राहुल गांधी की पूरब से पश्चिम तक की लंबी न्याय यात्रा की घोषणा से ही देश और राज्य की जनता उत्साहित है। राहुल गांधी उनके लिए यात्रा करने जा रहे हैं जिन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार में न्याय नहीं मिला है। बेरोजगार युवा, आबरू बचाने के लिए संघर्ष करती महिला रेसलर, मणिपुर की जनजातीय महिला अभी को न्याय दिलाने के लिए ही राहुल गांधी ने फिर एक बार भारत न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाने का कार्यक्रम बनाया है और इसका फायदा भी 2024 में कांग्रेस और सहयोगी दलों को मिलना तय है। यही वजह है कि भाजपा और NDA के दल अभी से राहुल गांधी की 14 जनवरी से शुरू होने वाली न्याय यात्रा का विरोध कर रहे हैं।