
भोपाल: मध्यप्रदेश में डैम में एक लड़की का डॉगी गिर गया। उसे बचाने के लिए लड़की का दोस्त डैम में कूदा और डूबकर उसकी जान चली गयी। इसके बाद कुत्ता खुद ही तैरते हुए डैम से बाहर निकल गया। ये दर्दनाक घटना मध्यप्रेदश के भोपाल में बुधवार को घटी है, लेकिन पुलिस की ओर से हादसे खबर मीडिया को आज दी गयी है। कुत्ते के लिए जान गंवाने वाला युवक मां-बाप का इकलौता बेटा था और उसने हाल ही में एनआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। इन दिनों वो दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था औऱ छुट्टियों में कुछ दिन के लिए भोपाल आया हुआ था। छात्र का नाम सरल निगम बताया जाता है।
एक राष्ट्रीय चैनल ने खबर दी है कि सरल निगम अपने कुछ दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था। इस दौराने निगम के साथ गयी एक लड़की का कुत्ता डैम में गिर गया। उसे बचाने के लिए निगम ने डैम में छलांग लगा दी। लेकिन डैम में इस समय अत्य़धिक पानी था। निगम की मौत डैम में डूबकर दम में घुटने से हो गयी। एक घंटे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते-जाते उसकी मौत हो चुकी थी। निगम की मौत के सूचना उसके परिजनों को दे दी गयी है। निगम के परिवार में इस समय मातम का माहौल है।