देवघर : डॉ प्रभात रंजन के घर के सामने दो राउंड फायरिंग, डॉक्टरों में रोष



देवघर : देवघर के नगर थानांतर्गत रानी कोठी विलियम्स टाउन में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन के घर के सामने मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे दो राउंड फायरिंग की गयी. बताया जाता है कि बाइक सवार होकर दो अपराधी आये और दो राउंड गोली चलाकर फरार हो गये. फायरिंग की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार पीसीआर टीम व पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. जांच के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, बाइक से रानीकोठी की तरफ से दो युवक पहुंचे और डॉ प्रभात रंजन के घर की गली के आगे रुके. पीछे बैठा युवक गाली-गलौज करते बाइक से उतरकर गली के कोने तक आया. इसके बाद उसने दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद अपने साथी की बाइक पर सवार होकर कृष्णापुरी रोड में आगे भाग निकला. गोली किस कारण से चली है और किसने चलायी, यह पता नहीं चल पाया. घटना के वक्त डॉ प्रभात रंजन घर पर नहीं थे. कहीं वे निकले हुए थे. उनके क्लिनिक में मौजूद कर्मियों ने मोबाइल से उन्हें जानकारी दी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form