- परंपरा बचाना हम सबकी है जिम्मेवारी: सुधीर सिंह मुंडा
चांडिल: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह में सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक "फोदी खेल" का आयोजन किया गया। जहां इस खेल में तिरुलडीह, गुंदलीडीह, सिरकाडीह, कुदा सहित आसपास के कई गांवों के दर्जनों लोग शामिल हुए। फोदी खेल का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश कुईरी ओर हीरालाल कुईरी ने किया। इस खेल में मुख्य अतिथि के रूप में तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमों प्रखंड अध्यक्ष इद्रजीत महतो उपस्थित हुए। इस दौरान वरिष्ठ फोदी खिलाड़ी हीरालाल कुईरी, नबो महतो, शिवनंदन कुईरी, सहदेव महतो समेत सैकड़ो खिलाड़ी शामिल हुए।
खेल के दौरान लोग काफी उत्सुक दिखे। वैसे खेल के समापन के बाद उत्कृष्ट "फोदी" खेलने वाले चार दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को परितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फोदी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने पारंपरिक "फोदी खेल" को बचाये रखने का संकल्प लिया और आने वाले सालों में इसे ओर भव्य तरीके से करने का भी बातें कहा। वहीं झामुमों प्रखंड अध्यक्ष इद्रजीत महतो ने कहा कि फोदी खेल का आयोजन वर्षो पुराना खेल है, जिसे बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। इस तरह के आयोजन से समाज मे एकजुटता बनी रहती है। इस दौरान गुंदलीडीह के ग्राम प्रधान सागर महतो, असलम अंसारी, मदन महतो, उपेन कुइरी, बुध्देश्वर कुइरी, शिवनंदन कुइरी, संतोष कुइरी, मदन महतो, गिड्डू महतो,अंगद मछुआ आदि उपस्थित थे।

