दुमका : दुमका सदर प्रखंड के कुरूमपहाड़ी गांव के रहनेवाले और 1986-90 के बीच कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले फुटबाॅलर राजकिशोर बास्की नहीं रहे. |
दुमका सदर प्रखंड के कुरूमपहाड़ी गांव के रहनेवाले और 1986-90 के बीच कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले फुटबाॅलर राजकिशोर बास्की नहीं रहे. वे 55 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली.
राजकिशोर ने भागलपुर विश्वविद्यालय के फुटबाॅल टीम की कप्तानी की थी और उनके नेतृत्व में इस विश्वविद्यालय ने इस्ट जोन चैम्पियनशिप को बाराबाती स्टेडियम कटक में जीता था. मोइनुल हक ट्राॅफी में भी उन्होंने 15 बार दुमका जिला का प्रतिनिधित्व किया था. वे सेंट्रल हाफ से खेलते थे और अपनी स्फूर्ति से टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाते रहते थे. वे रेफरी एसोसियेशन के भी सदस्य रहे और आजीवन खेल से जुड़े रहे. 01 जनवरी 1968 को जन्में राजकिशोर की पढ़ाई संत जोसेफ हाइस्कूल गुहियाजोरी से हुई थी. उन्होंने 1984 में वहां से मैट्रिक पास किया था.
